13 अगस्त 2011 - 19:30

यमन में लाखों युवाओं ने ईश्वरीय कृपा से विजय शुक्रवार मनाया।

यमन में लाखों युवाओं ने ईश्वरीय कृपा से विजय शुक्रवार मनाया। यह प्रदर्शन यमन की राजधानी सनआ सहित तउज्ज़, अल्मुख़ल्लाह जैसे विभिन्न नगरों में हुए जिसके दौरान यमनी युवाओं ने क्रांति के प्रति अपने समथर्न की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर अली अब्दुल्लाह सालेह और उनकी सरकार के मुख्य अधिकारियों के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की । यमन में अली अब्दुल्लाह सालेह ३२ वर्षों से सत्ता पर जमे थे किंतु जनान्दोलन के बाद राष्ट्रपति भवन पर आक्रमण में वे घायल हुए और सऊदी अरब भाग गये। यमन में झड़पों के दौरान सैंकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।समाचार समाप्त.....166